बंद

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के छात्र

    Achivement

    ‘देखो अपना देश’ प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद का राज्य स्तर पर तृतीय स्थान

    कुरूद। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘देखो अपना देश’ (DAD) ब्रॉशर प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
    पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एसआईएचएम (SIHM) इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, सेक्टर–40, अटल नगर, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। समारोह में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं उपहार प्रदान किए गए। साथ ही विद्यालय के नाम ₹5000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से संबंधित करियर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
    इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज जी ने कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। हम आगे भी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करते रहेंगे।”
    विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।