बंद

    विद्यार्थी उपलब्धियाँ

    PM श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद की 11वीं कक्षा की छात्रा लेखा साहू ने KVS रायपुर रीजन द्वारा आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RSBVP) 2025 में “प्लास्टिक प्रदूषण” विषय पर सेमिनार कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम PM श्री केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में आयोजित किया गया था।

    इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर, उन्होंने 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक PM श्री केंद्रीय विद्यालय, गणेशखिंड, पुणे में आयोजित 53वीं राष्ट्रीय RSBVP में KVS रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व किया। उनकी यह उपलब्धि वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और समकालीन चुनौतियों का समाधान करने के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

    Lekha Sahu
    लेखा साहू, कक्षा बारहवीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RSBVP) 2025

    पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम. रुद्रांश साहू रहे टॉपर
    ( रुद्रांश साहू ने संस्कृत और AI विषय में प्राप्त किए 100 में 100 अंक), धनश्री साहू ने भी संस्कृत में प्राप्त किए 100 में 100 अंक)

    पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परिणाम न केवल शत-प्रतिशत सफलता का प्रतीक है, बल्कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सशक्त उदाहरण भी है।
    इस वर्ष रुद्रांश साहू (पिता: श्री मनीष कुमार साहू, माता: श्रीमती कविता साहू) ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रांश की विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने संस्कृत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दोनों विषयों में 100/100 अंक प्राप्त किए, जो उनकी लगन और प्रतिभा को दर्शाता है।
    द्वितीय स्थान पर धनश्री साहू (पिता: श्री यशवंत कुमार साहू, माता: श्रीमती सुमन लता साहू) रहीं, जिन्होंने 96.4% अंक अर्जित किए। धनश्री ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया और उन्होंने भी एक विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
    तृतीय स्थान पर हेमांशु धीवर (पिता: श्री चोवालाल धीवर, माता: श्रीमती अमृत धीवर) ने 92.4% अंक प्राप्त किए।
    वहीं चतुर्थ स्थान पर वेदांत साहू (पिता: श्री दुगेश्वर कुमार साहू, माता: श्रीमती तेजेश्वरी साहू) ने 90.8% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, अभिभावकों और नियमित अध्ययन को दिया। रुद्रांश साहू ने कहा, “नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई।” धनश्री साहू ने बताया, “समय प्रबंधन और निरंतर मेहनत ने मुझे यह उपलब्धि दिलाई।”
    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षा और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”
    इस उत्कृष्ट परिणाम के पीछे विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। गणित शिक्षक श्री नेमसिंह साहू, विज्ञान शिक्षक श्री गणेश राम कावड़े, सामाजिक विज्ञान शिक्षक श्री डेहरराम साहू, हिंदी शिक्षक श्री मनोज कुमार केसरिया, संस्कृत शिक्षिका श्रीमती ऋचा त्रिपाठी, अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती नलिनी श्रीवास तथा एआई शिक्षक श्री मुकुल अवस्थी ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की, जिसके फलस्वरूप यह शानदार परिणाम संभव हो पाया।
    विद्यार्थियों की इस सफलता से अभिभावकों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वह न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

    पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम. रुद्रांश साहू रहे टॉपर
    पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम. रुद्रांश साहू रहे टॉपर

    ISRO युविका 2026 में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद की नेहा साहू का चयन — कुरूद की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित युविका (YUVIKA) 2026 चयन सूची में छत्तीसगढ़ के कुरूद की होनहार छात्रा नेहा साहू ने जगह बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नेहा पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। जैसे ही उनका नाम ISRO की आधिकारिक सूची में सामने आया, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
    विशेष बात यह है कि रायपुर रीजन से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से एक पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की नेहा साहू हैं। यह उपलब्धि उनके विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
    नेहा साहू, पिता चंद्र शेखर साहू एवं माता थनेश्वरी साहू की सुपुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है।
    नेहा ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
    “मुझे बचपन से ही अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा रही है। ISRO के युविका कार्यक्रम में चयन होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हूँ। मैं अपने माता-पिता, प्राचार्या और सभी शिक्षकों की आभारी हूँ, जिनके सहयोग से मैं यहाँ तक पहुँची।”
    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा,
    “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। नेहा की मेहनत और अनुशासन उसे इस मुकाम तक लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि वह आगे भी सफलता हासिल करेगी और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
    वहीं, विज्ञान शिक्षक गणेश राम कावड़े ने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और विज्ञान विषय में उसकी विशेष रुचि रही है।
    इस सफलता में अन्य विज्ञान शिक्षकों — श्रीमती रेणु त्रिपाठी, श्री हिमांशु त्रिपाठी और श्री नेम सिंह — का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने नेहा का मार्गदर्शन किया।
    ISRO का युविका (Young Scientist Programme) देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह, रॉकेट तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त होती है।
    नेहा साहू की इस शानदार उपलब्धि से पूरे कुरूद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

    ISRO युविका 2026 में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद की नेहा साहू का चयन — कुरूद की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
    ISRO युविका 2026 में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद की नेहा साहू का चयन — कुरूद की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में रचा इतिहास

    महासमुंद में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय संगठन की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरूद के खिलाड़ियों ने पहली बार राइफल शूटिंग में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुरूद के खिलाड़ियों ने अपने कौशल से सभी को प्रभावित किया।
    10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल अंडर-19 बालक वर्ग में राज निषाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में पहली बार भाग लेने वाली कक्षा 6वीं की छात्रा वंदिता साहू ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में दिब्यांश पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
    इस उपलब्धि के साथ अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता से यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
    प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर की एकाग्रता, तकनीकी दक्षता और धैर्य का परिचय दिया। सीमित संसाधनों और साधारण उपकरणों के बावजूद हासिल की गई यह सफलता पूरे विद्यालय और कुरूद नगर के लिए गर्व का विषय है।
    खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक श्री एस. के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज, अपने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग व प्रेरणा को दिया।
    प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद जो उपलब्धि हासिल की है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”
    विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

    संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में रचा इतिहास
    संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में रचा इतिहास

    ‘देखो अपना देश’ प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद का राज्य स्तर पर तृतीय स्थान

    कुरूद। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘देखो अपना देश’ (DAD) ब्रॉशर प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरूद ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
    पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एसआईएचएम (SIHM) इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उपरवारा, सेक्टर–40, अटल नगर, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। समारोह में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं उपहार प्रदान किए गए। साथ ही विद्यालय के नाम ₹5000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से संबंधित करियर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
    इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती ग्लोरिया मिंज जी ने कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। हम आगे भी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करते रहेंगे।”
    विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Achivement
    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के छात्र

    राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव 2023 में भाग लिया और रायपुर क्षेत्र में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    कला उत्सव
    आकांक्षा ध्रुव छात्रा दसवीं कक्षा